national
कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीपी और डीएम ने कांवड़ मार्गों का किया निरीक्षण
INT News10 August 2026 at 05:06 pm

नोएडा, 10 अगस्त। सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कांवड़ यात्रा के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दिल्ली-नोएडा चिल्ला बॉर्डर समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा, यातायात और बरसात के दौरान जलभराव जैसी संभावित समस्याओं का जायजा लिया।