समाचार · मध्य प्रदेश
उमरिया महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी जारी:चंदिया-बिलासपुर से कोई नाम नहीं; अध्यक्ष बोलीं- संगठन के लिए सक्रिय महिलाएं सामने नहीं आई
उमरिया जिले में महिला मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें जिला उपाध्यक्ष समेत अलग-अलग पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं। हालांकि, कार्यकारिणी में चंदिया और बिलासपुर क्षेत्र से एक भी महिला का नाम शामिल नहीं है। 7 जिला उपाध्यक्षों को जिम्मेदारी जिला उपाध्यक्ष पद पर ममता वर्मा, कपूरिया बाई, पूनम साहू, अनीता सिंह, सोनम सोनी, सुमन गोटिया और प्रेमलता बर्मन को जिम्मेदारी दी गई है। जिला मंत्री पद पर माया उपाध्याय, शिल्पी गर्ग, नूतन सिंह, संगीता सिंह और श्यामा बाई प्रजापति को शामिल किया गया है। अलग-अलग पदों पर भी नियुक्तियां प्रिया दुबे को जिला कोषाध्यक्ष, निशा रोहिणी को जिला आईटी सेल और काजल असाटी को जिला ऑफिस मंत्री बनाया गया है। इंद्रावती सेन को शहर जिला ऑफिस मंत्री, मनीष सिंह को जिला मीडिया प्रभारी और आर्ची सिंह गहरवार को जिला सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है। अन्य जिम्मेदारियां भी तय सोनू पटेल को ‘मन की बात’ प्रभारी, अनामिका हरिजन को जिला ट्रेनिंग इंचार्ज और अनूप सिंह को लाभार्थी प्रमुख बनाया गया है। कार्यकारिणी में संगठन से जुड़े अलग-अलग कामों के लिए पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। चंदिया से नाम नहीं होने पर अध्यक्ष ने बताई वजह कार्यकारिणी में चंदिया क्षेत्र से किसी का नाम शामिल नहीं है। खास बात यह है कि चंदिया जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल का गृह क्षेत्र भी है। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नम्रता यादव ने बताया कि चंदिया क्षेत्र में संगठन के लिए सक्रिय महिलाएं और नए नाम सामने नहीं आए। इसी वजह से वहां से किसी को कार्यकारिणी में शामिल नहीं किया गया।