समाचार · मध्य प्रदेश
चिचोली में स्मार्ट मीटर के विरोध में NSUI का प्रदर्शन:सड़क पर दिया धरना दिया, विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की
चिचोली में सोमवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकाली और सड़क पर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि चिचोली नगर में विद्युत विभाग उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगा रहा है। सेवादल चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगाई जाए। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर संगठन आंदोलन को और तेज करेगा। नशे और अपराध पर रोक समेत अन्य मांगें प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में बढ़ते नशे और अपराध पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। इसके अलावा पुराने स्कूल भवनों की मरम्मत, कन्या विद्यालय में शौचालय और बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला और शिशु रोग विशेषज्ञों की नियुक्ति तथा तपश्री खेल मैदान की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग भी रखी। पूर्व प्रदेश सचिव मनोज आर्य ने कहा कि युवाओं में नशे के बढ़ते चलन और आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जानी चाहिए। प्रदर्शन में करीब 100 कार्यकर्ता शामिल हुए।