Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद पहुंचे हिसार रेंज आईजी कुलदीप यादव:कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए निर्देश

INT News21 September 2026 at 08:48 pm

पुलिस महानिरीक्षक हिसार रेंज कुलदीप सिंह यादव कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए फतेहाबाद पहुंचे। एसपी निकिता खट्टर और एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। इसके बाद आईजीपी कुलदीप सिंह यादव ने एसपी की मौजूदगी में पुलिस लाइन फतेहाबाद के एनजीओ मेस में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। इस बैठक में एएसपी दिव्यांशी सिंगला, जिले के पुलिस उपाधीक्षक, थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिस कार्यप्रणाली से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों से उनके स्तर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी भी ली गई। महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा पर हुई चर्चा बैठक में गंभीर अपराधों की जांच, लंबित मामलों को निपटाने, वांछित और उद्घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी, नशा तस्करी पर कार्रवाई, साइबर अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा जैसे कई बिंदुओं की समीक्षा हुई। पुलिस महानिरीक्षक ने अधिकारियों से मामलों की मौजूदा स्थिति और कार्रवाई की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही, जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। 'वांछित व उद्घोषित अपराधियों को जल्द पकड़े' कुलदीप सिंह यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों की जांच में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए। हर मामले में सबूतों के आधार पर प्रभावी और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर उन्हें जल्द निपटाने और वांछित व उद्घोषित अपराधियों को पकड़ने के लिए प्रभावी कोशिशें करने को कहा। नशों तस्करों पर कार्वाई के निर्देश नशा तस्करी को लेकर उन्होंने निर्देश दिए कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो। नशे की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए तस्करों के नेटवर्क की गहराई से जांच की जाए। इसके साथ ही, साइबर अपराधों को रोकने के लिए तकनीकी संसाधनों का सही इस्तेमाल करने और लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।