national · उत्तर प्रदेश
'अखिलेश को परिवार की चिंता, जाति जनगणना की नहीं' : ओम प्रकाश राजभर
INT News16 November 2026 at 10:42 pm

लखनऊ, 16 नवंबर। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने जाति जनगणना, आरक्षण, सरकारी नौकरियों, पेपर लीक, स्कूल बंद होने और समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच संभावित सीट बंटवारे सहित कई मुद्दों पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उनके नेताओं को निशाने पर लिया।