Wednesday, 15 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

केरल: खेलते-खेलते नमकीन खा रहा था मासूम, गले में फंसी मूंगफली और चली गई जान

INT News15 July 2026 at 12:43 pm

Malappuram Peanut Choking Death : केरल के मलप्पुरम जिले में तीन साल के एक बच्चे की मूंगफली खाने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई में की रिपोर्ट में बताया गया कि बच्चा मूंगफली खा रहा था, तभी एक मूंगफली उसके गले में अटक गई और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी. रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा घर पर खेलता हुआ नमकीन खा रहा था तभी एक मूंगफली का दाना उसकी सांस नली में फंस गया. इसके बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और छटपटाते हुए वह अचेत हो गया. स्थानीय पुलिस ने बुधवार को इस दुखद घटना की आधिकारिक जानकारी साझा की. ​

अस्पताल ले जाने के बावजूद चिकित्सक नहीं बचा सके जान ​

घटना के तुरंत बाद घबराए परिजन मासूम बच्चे को आनन-फानन में बिना वक्त गंवाए नजदीकी अस्पताल ले गए. अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों ने बच्चे की सांसें बहाल करने और गले में फंसी मूंगफली को बाहर निकालने के लिए हरसंभव आपातकालीन प्रयास किए. हालांकि, सांस नली लंबे समय तक ब्लॉक रहने और ऑक्सीजन की कमी के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयास विफल रहे और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद से मासूम के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

अभिभावकों के लिए बड़ी चेतावनी है ये हादसा

डॉक्टरों के अनुसार ये घटना छोटे बच्चे के माता-पिता के लिए बड़ी चेतावनी है. बच्चों की सांस नली बेहद तंग होती है, जिसके कारण सूखे मेवे, मूंगफली, पॉपकॉर्न जैसी चीजें आसानी से फंस जाती हैं. इसे मेडिकल टर्म में चोकिंग कहा जाता है. वेंगरा पुलिस थाने में इस मामले में अस्वाभाविक मौत की शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें : शरद पवार का अगला कदम क्या होगा? सीएम फडणवीस संग देर रात हुई NCP नेताओं की बैठक