world
फ्रांस: जून की ही तरह जुलाई का महीना भी करेगा परेशान, लौट सकता है 'हीट डोम इफेक्ट'
INT News29 June 2026 at 02:35 pm
पेरिस, 29 जून। फ्रांस में दो हीट वेव्स ने तबाही मचा दी है। देश में भीषण गर्मी से करीब 1,000 अतिरिक्त लोगों की मौत हुई है। रविवार को ही हेल्थ एजेंसी ने बताया कि ये मौतें 24 जून से 27 जून के बीच हुईं। इस बीच फ्रांसीसी मौसम विज्ञान विभाग 'मेटियो-फ्रांस' ने राहत की खबर सुनाई और कहा कि जून के आखिरी दो दिन सुकून भरे हो सकते हैं। लेकिन अभी भी देश में गर्मी का कहर थमा नहीं है। सरकार ने जुलाई में तीसरी बड़ी हीटवेव (लू) की आशंका जताई है।