Tuesday, 30 June 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पश्चिम बंगाल

बंगाल चुनाव 2021 के बाद हुई हिंसा का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सीबीआई ने महाराष्ट्र के नांदेड़ से दबोचा

INT News29 June 2026 at 10:09 pm

खास बातें

हसनूर जमां हत्याकांड में थी तलाश

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने शुरू की जांच

ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बंगाल, बारासात कोर्ट में होगी पेशी

Bengal Post Poll Violence: पश्चिम बंगाल में वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा मामलों की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सोमवार को 5 साल से फरार खालिद-उज-जमां (Khalid-uz-Zaman) को गिरफ्तार कर लिया. इस मोस्ट वांटेड आरोपी को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से दबोचा गया. अधिकारियों ने बताया कि खालिद को महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के येताला गांव से गिरफ्तार किया गया.

हसनूर जमां हत्याकांड में थी तलाश

सीबीआई की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया कि आरोपी खालिद-उज-जमां उत्तर 24 परगना जिले के उत्तर कलसारा गांव का रहने वाला है. मई 2021 में विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के तुरंत बाद हुई हसनूर जमां की हत्या के मामले में वांछित था. मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी खालिद कभी भी केंद्रीय एजेंसी की जांच प्रक्रिया में शामिल नहीं हुआ. वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था.

कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने शुरू की जांच

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) के 19 अगस्त 2021 के आदेश के बाद सीबीआई ने 1 सितंबर 2021 को स्थानीय दत्तपुकुर थाने की प्राथमिकी संख्या 286/2021 को अपने हाथ में लेकर नये सिरे से केस दर्ज किया था. गहन तफ्तीश के बाद केंद्रीय एजेंसी ने वर्ष 2021-22 के दौरान ही खालिद-उज-जमां सहित कुल 13 आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र (Chargesheet) और पूरक आरोपपत्र (Supplementary Chargesheet) दाखिल कर दिये थे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Post Poll Violence: ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा बंगाल, बारासात कोर्ट में होगी पेशी

महाराष्ट्र में गिरफ्तारी के बाद अब आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, खालिद-उज-जमां को सबसे पहले ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) हासिल करने के लिए महाराष्ट्र के धर्माबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जायेगा. वहां से कानूनी मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी उसे हवाई या रेल मार्ग से पश्चिम बंगाल लायेगी. कोलकाता लाने के बाद आरोपी को उत्तर 24 परगना के बारासात स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (Additional Sessions Judge) की अदालत में पेश किया जायेगा, जहां सीबीआई उसकी हिरासत की मांग करेगी.

इसे भी पढ़ें

चुनावी हिंसा में मारे गये भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंचे शुभेंदु अधिकारी, कहा- हत्यारों को पाताल से भी ढूंढ़ निकालेगी पुलिस

प्रशांत दे हत्याकांड : शुभेंदु अधिकारी के अल्टीमेटम के 6 घंटे के भीतर टीएमसी नेता गिरफ्तार, अब तक 11 पकड़े गये

बंगाल में NIA का एक्शन : SIR के दौरान जजों को बंधक बनाने के मामले में मालदा का सायेम चौधरी गिरफ्तार

West Bengal News: बंगाल में शुरू हुई राजनीतिक हिंसा, नदिया में भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या