Friday, 18 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

पंजाब में BJP की नशा विरोधी यात्रा:नितिन नवीन ने शुरूआत की, हेल्पलाइन नंबर जारी किया; समापन पर शाह की रैली होगी

INT News18 September 2026 at 01:32 pm

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने नशामुक्त पंजाब यात्रा शुरू कर दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पठानकोट में नशे के खिलाफ हेल्पलाइन नंबर 97149-02027 जारी किया। इसके अलावा नशामुक्त पंजाब का पोस्टर भी जारी किया गया है। नितिन नवीन ने कहा कि पंजाब हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है। वह आज उस मुद्दे को लेकर यहां आए हैं, जिसकी आवाज और दर्द हर घर में सुनाई दे रहा है। नवीन ने कहा कि वह गुरु गोबिंद सिंह की धरती पटना से एक संदेश लेकर आए हैं कि पंजाब में नशामुक्ति अभियान को आगे ले जाना है और इसे ताकत देनी है। बता दें कि भाजपा की ये यात्रा 13 दिन में 4 हजार किलोमीटर दूरी तय करते हुए पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। 30 सितंबर को रैली जालंधर में खत्म होगी, जहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रैली करेंगे। पठानकोट के बाद 19 सितंबर को फतेहगढ़ साहिब, 20 सितंबर को फाजिल्का और 21 सितंबर को तलवंडी साबो से ऐसी ही रथयात्रा शुरू होगी। BJP की चारों यात्राओं का रूट जानिए.. यात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…