sports
एशियन गेम्स 2026: 50 मीटर राइफल 3पी के व्यक्तिगत स्पर्धा में मेडल लाने से चूकीं तिलोत्तमा और विदर्शा
INT News26 September 2026 at 12:31 pm

आइची, 26 सितंबर। एशियन गेम्स 2026 में भारत की तिलोत्तमा सेन और विदर्शा के. विनोद व्यक्तिगत शूटिंग मेडल जीतने से चूक गईं। महिलाओं की 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन स्पर्धा के रोमांचक फाइनल में वे मामूली अंतर से मेडल हासिल नहीं कर सकीं।