Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

सिरसा में साढ़े 9 किलो चूरा पोस्त समेत युवक गिरफ्तार:राजस्थान का रहने वाला, करीवाला-बणी रोड पर पुलिस को देख भागा

INT News23 October 2026 at 01:52 pm

सिरसा जिला पुलिस ने रानियां क्षेत्र में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 9 किलो 522 ग्राम डोडा चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करीवाला पुलिस चौकी की टीम ने करीवाला-बणी रोड पर गश्त के दौरान की। पुलिस के अनुसार, कंधे पर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहा युवक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा, जिस पर शक होने पर उसे रोककर तलाशी ली गई। आरोपी की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ख्याली राम की ढाणी निवासी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। उसके खिलाफ रानियां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसे रिमांड पर लेकर नशा तस्करी के नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। पुलिस ने शक के आधार पर रोका पुलिस की टीम ने शक होने पर पुलिस ने युवक को रोका और एक अधिकारी की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पास से डोडा चूरा पोस्त मिला। आरोपी की पहचान हनुमानगढ़, राजस्थान के ख्याली राम की ढाणी निवासी रणजीत सिंह पुत्र मंगल सिंह के रूप में हुई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने रणजीत सिंह के खिलाफ रानियां थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान उससे नशा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।