Tuesday, 17 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

इरकॉन भर्ती 2026: मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 37 पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू, जानें आवेदन की शर्तें और योग्‍यता

INT News16 November 2026 at 10:19 pm

नई दिल्‍ली, 16 नवंबर। इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। दरअसल, इरकॉन ने लुमडिंग और तिनसुकिया डिवीजन के तहत नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) प्रोजेक्ट्स के लिए अनुबंध के आधार पर मैनेजर/इलेक्ट्रिकल की कुल 37 पदों पर भर्ती की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके की हैं।