समाचार · मध्य प्रदेश
गणेश पंडाल पर बिजली वायर टूटा, 4 की मौत:8 युवक सो रहे थे, 3 घायल; एक गंभीर जिला अस्पताल रेफर
मंडला जिले के नैनपुर क्षेत्र के हीरापुर गांव में शनिवार सुबह गणेश मंच के पंडाल में सो रहे लोगों पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतकों में जैनू भांवरे (19), रवि झारिया (24), कृष्ण कुमार भांवरे (18) और वीरेंद्र भांवरे (24) शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल युवक का नाम प्रियांशु है। बिजली का तार टूटकर पंडाल में गिरा हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। बिजली के खंभे में लगे टीसी और मीटर के पास से तार टूटकर पंडाल में गिरा। उस समय पंडाल में 7 से 8 लोग सो रहे थे। पुलिस-बिजली कंपनी की टीम जांच में जुटी नैनपुर एसडीएम आशुतोष ठाकुर ने बताया है कि घटना की सूचना पर पुलिस, बिजली कंपनी और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। टीम जांच कर रही है।