national
ग्लोबल साउथ को अब नियम मानने नहीं, नियम बनाने होंगे: विक्रम मिस्री
INT News26 September 2026 at 12:34 pm

न्यूयॉर्क, 26 सितंबर। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान भारत ने एक बार फिर ग्लोबल साउथ के हितों को मजबूती से रखा है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने न्यूयॉर्क में 'ग्रुप ऑफ 77' के विदेश मंत्रियों की 50वीं सालाना बैठक में भारत का पक्ष रखा।