entertainment
‘पता नही Badshah ने इसके साथ क्या कर दिया’ Bigg Boss 20 में Isha Rikhi के ‘Trauma’ पर भड़की Mahhi Vij, नेशनल टीवी पर किया एक्सपोज

Mahhi Vij On Isha Rikhi Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' के घर में हर गुजरते दिन के साथ भयंकर ड्रामे और तीखी बहसबाजी का पारा चढ़ता ही जा रहा है. कैप्टनसी टास्क के दौरान कंटेस्टेंट काजी तौकीर और यंग डीएसए के बीच हुई जबरदस्त लड़ाई में बीच-बचाव करने उतरी ईशा रिखी रो-रोकर बदहवास हो गईं. ईशा ने दावा किया कि काजी के चिल्लाने से उनका पुराना 'ट्रॉमा' और एंग्जायटी अटैक ट्रिगर हो गया. लेकिन ईशा रिखी का यह 'ट्रॉमा कार्ड' खेल के बाकी सदस्यों के गले नहीं उतरा, घर की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट माही विज ने ईशा रिखी के इस ड्रामे की धज्जियां उड़ाते हुए उन्हें नेशनल टीवी पर बुरी तरह एक्सपोज कर दिया.
“हर बात पर ट्रॉमा? बाहर के लोग सोचेंगे बादशाह ने क्या कर दिया”
उदिती सिंह और अरिशफा खान से बात करते हुए माही विज का गुस्सा फूट पड़ा. ईशा के रोने-धोने पर सवाल उठाते हुए माही ने तीखे लहजे में कहा:
"अगर उसने चिल्ला दिया तो तुम्हारा कौन सा ट्रॉमा हिट हो गया भाई? जिंदगी में हर इंसान अपने ट्रॉमा से गुजरा है... और तुम यहाँ आकर रो रही हो कि मेरा कोई ट्रॉमा है. कल को बाहर लोग सोचेंगे कि पता नहीं, बादशाह ने इसके साथ क्या कर दिया! तुम तो इनडायरेक्टली उसके ऊपर कैरेक्टर का आरोप लगा रही हो यार, यह सीधा-सीधा कैरेक्टर असासिनेशन है, यह बिल्कुल गलत है."
रैपर बादशाह के साथ रिश्ते पर ईशा रिखी ने किए थे खुलासे
आपको बता दें कि कुछ ही दिनों पहले ईशा रिखी ने कनिका मान से बात करते हुए मशहूर रैपर बादशाह के साथ अपने टूटे रिश्ते और धोखे पर दर्द बयां किया था. ईशा ने बिना नाम लिए बताया था कि कैसे उन्हें रिलेशनशिप में इमोशनली और फिजिकली चीट किया गया और उनका 'कट गया'. मार्च 2026 में ही ईशा की मां पूनम रिखी ने इंस्टाग्राम पर दोनों की सीक्रेट शादी की तस्वीरें शेयर कर इस रिश्ते पर मुहर लगाई थी, जो कि 4 साल के अफेयर के बाद हुई थी.
'ट्रॉमा कार्ड' या पब्लिसिटी स्टंट?
काजी तौकीर से हुई बहस के बाद ईशा जिस तरह से टूटीं और माही विज ने जिस तरह से उनके एक्स-हसबैंड बादशाह का नाम खींचकर उन पर 'चरित्र हनन' का आरोप लगाया—उसने बिग बॉस 20 के घर में आग में घी डालने का काम किया है. अब देखना यह होगा कि वीकेंड का वार में सलमान खान इस पूरे 'ट्रॉमा और कैरेक्टर असासिनेशन' वाले ड्रामे पर किसकी क्लास लगाते हैं!
ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: "तुझसे जो होता है कर ले..." रीति तिवारी और मां के घरेलू टॉर्चर पर छलका सौतेले पिता एकम का दर्द, बोले- बहुत जिल्लत झेली है
ये भी पढ़ें: Sunil Grover ने Singham वाले Ajay Devgn के अंदाज को किया डिट्टो कॉपी, वीडियो देख फैंस भी रह गए हैरान