समाचार · झारखंड
14 जिलों के DEO-DSE को शो कॉज, आउट ऑफ स्कूल बच्चों के अभियान में लापरवाही का आरोप

रांचीः विभाग ने राज्य के 14 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) और जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसइ) को शो कॉज जारी किया है. इन पदाधिकारियों पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, सत्यापन और विद्यालय में नामांकन के लिए चलाये जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने का आरोप है.
इन जिलों के पदाधिकारियों को जारी हुआ नोटिस
जिन जिलों के डीइओ और डीएसइ को शो कॉज किया गया है, उनमें पाकुड़, दुमका, पलामू, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, खूंटी, गिरिडीह, गुमला, साहेबगंज, धनबाद, लोहरदगा, गढ़वा और लातेहार शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा, अब कोर्ट में लड़ेंगी जनता के मुद्दों की लड़ाई
आउट ऑफ स्कूल बच्चों के नामांकन अभियान में लापरवाही
विभाग की ओर से आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान, सत्यापन और उन्हें विद्यालय में नामांकित कराने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत अपेक्षित स्तर पर कार्य नहीं करने को लेकर संबंधित जिलों के डीइओ व डीएसइ से स्पष्टीकरण मांगा गया है.