Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

पड़ोसियों पर बच्चों को डराकर ज्वेलरी मंगाने का आरोप:11 साल की बच्ची से झुमके-चेन लेने की शिकायत; रानी हार के लिए भी बनाया दबाव

INT News6 September 2026 at 12:43 pm

राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में बच्चों को डराने-धमकाने और उन्हें अपने झांसे में लेकर घर से आभूषण मंगाने का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपनी 11 वर्षीय भांजी रूपल साहू से सोने के झुमके और चेन लिए जाने का आरोप वंदना साहू और उसके पति दीपक साहू पर लगाया है। शिकायत के आधार पर गुढ़ियारी पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 4 सितंबर को थाने में शिकायत पुलिस के मुताबिक गुढ़ियारी निवासी सोनम साहू ने 4 सितंबर को थाने में लिखित शिकायत दी। इसमें बताया कि उनकी 11 वर्षीय भांजी रूपल साहू के पास घर में रखे सोने के झुमके और चेन थे। आरोप है कि वंदना साहू ने बच्ची को डराया-धमकाया और दबाव बनाकर ये आभूषण अपने पास मंगवा लिए। शिकायत के अनुसार, 2 सितंबर को भी बच्ची पर उसकी नानी पार्वती साहू का रानी हार लाने के लिए दबाव बनाया गया। आरोप है कि महिला के कहने पर बच्ची ने घर से रानी हार निकाल लिया और उसे देने जा रही थी। इसी दौरान परिवार को इसकी जानकारी हो गई और मामला सामने आया। 13 साल की बच्ची से मंगलसूत्र लेने का आरोप शिकायत में एक अन्य मामले का भी उल्लेख किया गया है। इसमें आरोप लगाया गया है कि वंदना साहू ने 13 वर्षीय बच्ची को भी अपने प्रभाव में लिया। बच्ची की मां का मंगलसूत्र उसके जरिए मंगवाने की बात शिकायत में कही गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बच्चों को बातों में फंसाकर उनसे घर से आभूषण और नकदी मंगवाई जाती थी। मामले में पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कितने बच्चों को इस तरह प्रभावित किया गया और उनसे क्या-क्या सामान लिया गया? पति पर चोरी का तरीका बताने का आरोप वंदना साहू के पति दीपक साहू पर भी बच्चों को चोरी करने का तरीका बताने और इस पूरी गतिविधि में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस बच्चों और उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है।