समाचार · मध्य प्रदेश
मऊगंज में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:युवक के पैर में गंभीर चोट, इलाज के बाद रीवा रेफर
मऊगंज जिले के हनुमना मुख्य मार्ग पर पहाड़ी गांव के पास मंगलवार शाम को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद नाजुक हालत में रीवा रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान भगदवा निवासी 32 वर्षीय सुभाष कोल (पिता शिवनाथ कोल) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों बाइकें हनुमना-मऊगंज मुख्य मार्ग पर पहाड़ी गांव के पास रफ्तार तेज होने के कारण आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुभाष कोल सड़क पर दूर जा गिरे और उनके पैर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने की मदद, 108 एम्बुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए मौके पर दौड़े। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए 108 इमरजेंसी एम्बुलेंस को फोन लगाया। इसके बाद घायल सुभाष को तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। मऊगंज से रीवा किया गया रेफर अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने घायल युवक का प्राथमिक इलाज किया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि युवक के पैर में बेहद गंभीर चोट आई है और उसे बड़े अस्पताल में इलाज की जरूरत है। इसके बाद युवक को रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।