Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

AAP के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता आज सिरसा में:संगठन मजबूत की तैयारी, एक साल पहले आए थे कालांवाली चुनाव में

INT News14 July 2026 at 09:46 am

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता लंबे समय बाद आज मंगलवार को सिरसा दौरे पर आएंगे। यहां वे आप कार्यकर्ताओं एवं नेताओं से मिलेंगे। इसके लिए आप वर्करों को बुलाया गया है। इसके बाद दोपहर करीब 12.30 बजे हिसार रोड स्थित निजी प्लेस में मीडिया से रूबरू होंगे। यह एरिया पंजाब से सटा है तो पार्टी संगठन मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। आप नेता सुशील गुप्ता इन दिनों प्रधानमंत्री मोदी के जींद दौरे के चलते हरियाणा के लिए विशेष बजट की मांग कर चुके हैं, ताकि विकास कार्य करवाए जा सके। इसके लिए वह सिरसा से जुड़े मुद्दे भी रखेंगे। इस खबर को बाद में अपडेट किया जाएगा। इससे पहले सुशील गुप्ता कालांवाली नगरपालिका चुनाव के चलते सिरसा के कालांवाली में प्रचार के लिए आए थे। आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग की धज्जियां उड़ी है तो सिरसा प्रशासन में देखने काे मिली। भाजपा नशे के कारोबार में खुद शामिल है। भाजपा के बनाए शौचालयों में सीरिंज मिलती है और चिट्टे का नशा हर घर में पहुंच गया।