national · बिहार
बिहार : गयाजी में पितृपक्ष मेला की तैयारी में जुटा पर्यटन विभाग, श्रद्धालुओं के लिए होंगे खास इंतजाम, ई-पिंडदान की भी सुविधा
INT News8 September 2026 at 01:27 pm

पटना, 8 सितंबर। गया में 25 सितंबर से शुरू होने वाले पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग की ओर से आवासन, हेल्पलाइन, अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र, ई-रिक्शा और प्रशिक्षित पर्यटक गाइड समेत कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए 2,500 बेड की क्षमता वाली टेंट सिटी का निर्माण कराया जा रहा है।