समाचार · हरियाणा
रोहतक में युवक का पड़ा मिला शव:गली में बॉडी देखकर लोगों में मचा हड़कंप, फ्लैक्स लगाने का करता था काम
रोहतक के झज्जर रोड पर सैनी धर्मशाला के पास वाली गली में एक युवक का शव देर रात को पड़ा मिला। सूचना पाकर आर्य नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। मृतक की पहचान करीब 26-27 वर्षीय पंकज पुत्र महावीर प्रसाद निवासी राहड़ रोड के रूप में हुई, जो फ्लैक्स लगाने का काम करता था। रात को पंकज का शव गली में लावारिस हालत में पड़ा मिला, जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। शराब पीने का आदी था मृतक
पंकज को शराब पीने की आदत थी, लेकिन शव के पास किसी प्रकार की कोई बोतल या अन्य सामान नहीं मिला। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पंकज की मौत हार्ट फेल होने के कारण हुई है। लेकिन मौके के असल कारणों का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही चलेगा। पुलिस मामले में कर रही जांच
आर्य नगर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें रात को एक शव सैनी धर्मशाला के पास पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव की पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दे दी और आज शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।