Tuesday, 14 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल पुलिस में फेरबदल, एडीजी सीआईडी ​​के पद से हटाये गये सुप्रतिम सरकार

INT News14 July 2026 at 12:47 pm

कोलकाता : पश्चिम बंगाल पुलिस में एक बार फिर फेरबदल हुआ है. कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त सुप्रतिम सरकार का एक बार फिर से तबादला कर दिया गया है. सुप्रतिम सरकार को एडीजी सीआईडी ​​के पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही कई आईपीएस और डब्ल्यूबीपी पदों में फेरबदल किया गया है. यह आदेश मंगलवार को जारी किया गया. बारुईपुर मामले में दो एएसपी को भी हटाया गया है.

किसको कहा भेजा गया

ममता बनर्जी के करीबी मानेजानेवाले आईपीएस सुप्रतिम सरकार का एक बार फिर तबादला कर दिया गया है. उन्हें एडीजी सीआईडी ​​के पद से हटाकर एडीजी टेलीकॉम के पद पर नियुक्त किया गया है. यह अपेक्षाकृत कम महत्वपूर्ण पद है. उन्हें डीजी सीआईडी ​​के पद पर लाया गया है. डीजी सीआईडी के पद पर नटराजन रमेशबाबू को लाया गया है. नटराजन रमेशबाबू तृणमूल शासन के दौरान वित्तीय भ्रष्टाचार की जांच का जिम्मा संभाला था. वे एक ईमानदार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर बदले

बिधाननगर के पुलिस कमिश्नर पद से त्रिपुरारी अथर्व को हटा दिया गया है. बिधाननगर के नये सीपी है अमित राठौर. बारुईपुर के दो अतिरिक्त एसपी का भी तबादला कर दिया गया है. पिनाकी दत्त को हटाकर आतिश बिश्वास को यह जिम्मेदारी सौंपी गई. सूर्यपुर घटना ने पुलिस में मुख्यमंत्री की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए थे. यह सवाल भी उठा कि पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचने में देरी क्यों कर रहे थे. इसके बाद यह कार्रवाई की गई.

Also Read: पश्चिम बंगाल में 12 जिलों के मदरसों की होगी जांच, 21 जुलाई तक सरकार को मिलेगी रिपोर्ट