Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

SI-सूबेदार परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित:1692 उम्मीदवारों में से किया गया चयन, महिला और कई अन्य के नहीं मिले पूरे कैंडिडेट, संजय परमार ने किया टॉप

INT News7 July 2026 at 09:49 pm

सब इंस्पेक्टर और सूबेदार परीक्षा के परिणाम मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। पुलिस मुख्यालय (पुलिस) विभाग के अंतर्गत यह परीक्षा परिणा मुख्य परीक्षा (द्वितीय एवं अंतिम चरण)-2025 का है। ओबीसी कैटेगरी के संजय परमार ने 595.98 अंक पाकर परीक्षा में टॉप किया है। कर्मचारी चयन मंडल के अनुसार 500 पदों के लिए हुई इस लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर कुल 5,113 उम्मीदवार दूसरे चरण की प्रक्रिया में शामिल हुए। इनमें से रिक्त पदों के तीन गुना यानी 1,692 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और साक्षात्कार के लिए पुलिस विभाग द्वारा बुलाया गया था। अंतिम परिणाम लिखित परीक्षा, पीईटी और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर तैयार किया गया है। भर्ती नियमों के अनुसार समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों की वरीयता का निर्धारण आयु एवं आरक्षण संबंधी प्रावधानों के आधार पर किया गया है। वहीं, पूर्व सैनिकों को शासन के नियमानुसार 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंक देने का लाभ केवल मुख्य चरण की प्रारंभिक परीक्षा के लिए लागू किया गया है। इसके अलावा, महिला एवं अन्य विशेष श्रेणियों के लिए निर्धारित आरक्षण प्रावधानों के अनुसार आवश्यक उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने पर कुछ रिक्त पदों का वर्गीकरण नियमानुसार परिवर्तित किया गया है। उम्मीदवारों के लिए जानकारी टॉप टेन में 5 ओबीसी कैटेगिरी के उम्मीदवार कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी रिजल्ट में टॉप टेन के जो परिणाम घोषित किए गए हैं उसमें संजय परमार ने 595.98 अंक हासिल कर टॉप किया है जो ओबीसी कैटेगरी के हैं। इस लिस्ट में टॉप टेन में पांच उम्मीदवार ओबीसी कैटेगरी के हैं। इसके अलावा ईडब्ल्यूएस के तीन, अनारक्षित कैटेगरी के दो कैंडिडेट शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें… MP SI भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने सूबेदार और उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सीधी भर्ती के 500 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट के आधार पर कुल 1639 कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए सिलेक्ट किया गया है।पूरी खबर पढ़ें