Friday, 7 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

फतेहाबाद पुलिस ने पकड़ा नशीली गोलियों का मेन सप्लायर:सप्लाई का नेटवर्क खंगाल रही CIA; बहादुरगढ़ से पकड़ा आरोपी

INT News7 August 2026 at 05:54 pm

फतेहाबाद पुलिस की सीआईए टोहाना टीम ने नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल तहसील के गांव गेहली निवासी सतीश उर्फ धोनी के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में बहादुरगढ़ के आर्य नगर बैंक कॉलोनी, वार्ड नंबर-6 में किराए पर रह रहा था। पुलिस ने उसे बहादुरगढ़ से पकड़ा है। सीआईए टोहाना प्रभारी अजय ने बताया कि पुलिस नशीली दवाइयों की तस्करी के खिलाफ जांच कर रही थी। इसी दौरान सामने आया कि सतीश उर्फ धोनी नशीली गोलियों की सप्लाई से जुड़ा हुआ है। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर उसकी पहचान कर उसे गिरफ्तार किया। पहले पकड़े आरोपी से मिली थीं 1200 गोलियां इस मामले में टोहाना सिटी थाने में 10 मई को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22सी/61/85 में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी के कब्जे से अल्प्राजोलम की 120 पत्तियों में कुल 1200 गोलियां बरामद हुई थीं। पुलिस के अनुसार बरामद नशीली गोलियों की मात्रा एनडीपीएस एक्ट के तहत कॉमर्शियल श्रेणी में आती है। फतेहाबाद में की थी गोलियां सप्लाई अब पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए गोलियों की सप्लाई करने वाले मुख्य सप्लायर सतीश उर्फ धोनी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशीली दवाइयों की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाएगी। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।