समाचार · पंजाब
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में किराना दुकान में चोरी:छत का दरवाजा तोड़कर घुसे चोर; 35 हजार नकद, DVR और LED टीवी ले गए
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी में विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह के कार्यालय के पास स्थित एक किराने की दुकान में चोरी हो गई। चोर दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और लगभग 35 हजार रुपए नकद, सीसीटीवी का डीवीआर (DVR) और एक एलईडी (LED) टीवी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चोरों ने छत का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया दुकानदार चरणजीत अरोड़ा ने बताया कि चोरों ने दुकान की छत का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया। उन्होंने दुकान में रखी करीब 35 हजार रुपए की नकदी, डीवीआर और एक एलईडी टीवी चुरा लिया। चोरी का पता चलने पर दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम दुकान के साथ-साथ आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में मदद मिल सकती है।