समाचार · झारखंड
दांतों से पेन पकड़कर लिखते हैं मो फैजानुल्लाह, JAC मैट्रिक में हासिल किए 93.8% अंक

गोड्डा(रांची). गोड्डा के दिव्यांग छात्र मो फैजानुल्लाह ने जैक की मैट्रिक परीक्षा में 93.8 फ़ीसदी अंक हासिल किए हैं. उन्होंने अपनी शारीरिक चुनौतियों पर विजय प्राप्त की है. सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित फैजानुल्लाह दांतों से पेन पकड़कर लिखते हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से शानदार सफलता हासिल की है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात
गुरुवार को फैजानुल्लाह ने विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने उनकी मेहनत, शिक्षा के प्रति लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति की सराहना की. साथ ही राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया.
मुख्यमंत्री ने बताया पूरे देश के लिए मिसाल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि फैजानुल्लाह की उपलब्धि समावेशी शिक्षा और दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा का प्रेरणादायक उदाहरण है. उनकी यह सफलता पूरे देश के लिए मिसाल है.
ये भी पढ़ें: Mini Gun Factory: पलामू में मिनी हथियार फैक्ट्री का खुलासा, देसी कट्टा और 70 लोहे के पार्ट्स बरामद