Friday, 18 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · पश्चिम बंगाल

नबान्न नहीं अब 249 साल पुरानी इमारत से चलेगी बंगाल सरकार, दुर्गा पूजा से पहले तैयार हुए शुभेंदु अधिकारी समेत 6 मंत्रियों के दफ्तर

INT News18 September 2026 at 12:08 pm

कोलकाता से अमर शक्ति प्रसाद

पितृपक्ष खत्म होते ही करीब 13 साल बाद बंगाल सरकार एक बार फिर 249 साल पुरानी राइटर्स बिल्डिंग में लौट आयेगी. दुर्गा पूजा और देवीपक्ष की शुरुआत सरकार यहीं से करेगी. पश्चिम बंगाल की प्रशासनिक गतिविधियां अभी नबान्न से संचालित हो रहा है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सचिवालय और कार्यालय अब ऐतिहासिक राज्य सचिवालय (राइटर्स बिल्डिंग) में स्थानांतरित होने जा रहा है. लोक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार, 10 अक्टूबर यानी महालया और देवीपक्ष की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री समेत राज्य के छह प्रमुख मंत्रियों के कमरों का नवीनीकरण और जीर्णोद्धार कार्य पूरा कर लिया जायेगा.

13 साल बाद राइटर्स बिल्डिंग में लौटेगी बंगाल सरकार

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया था कि राज्य का प्रशासनिक संचालन नबान्न की बजाय ऐतिहासिक राइटर्स बिल्डिंग (महाकरण) से ही किया जायेगा. हालांकि, पुरानी इमारत के जीर्णोद्धार का काम पूरा न होने के कारण वर्तमान में मुख्यमंत्री और अन्य मंत्री नबान्न स्थित सचिवालय से ही काम संभाल रहे हैं. 13 साल पहले ममता बनर्जी ने सरकार के प्रशासनिक कामकाज में तेजी लाने के लिए सचिवालय को राइटर्स बिल्डिंग से नबान्न स्थानांतरित किया था.

जल्द पूरा होगा जीर्णोद्धार कार्य

हाल ही में लोक निर्माण मंत्री अजय पोद्दार ने महाकरण के जीर्णोद्धार कार्य की वर्तमान प्रगति का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की. इस बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को पूजा के पहले काम पूरा करने का निर्देश दिया था. मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री सचिवालय का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसके साथ ही मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और कई अन्य वरिष्ठ नौकरशाहों के कार्यालय भी बेहद तेजी से तैयार किये जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://www./state/west-bengal

मुख्यमंत्री सहित इन मंत्रियों के कार्यालय होंगे शुरू

शुभेंदु अधिकारी (मुख्यमंत्री)

दिलीप घोष (पंचायत व ग्रामीण विकास मंत्री)

अग्निमित्रा पॉल (शहरी विकास व नगरपालिका मामलों के मंत्री)

शंकर घोष (पर्यटन मंत्री)

शारद्वत मुखोपाध्याय (स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री)

अजय पोद्दार (लोक निर्माण मंत्री)

Also Read: शुभेंदु अधिकारी ने ठुकराई विश्व हिंदू परिषद की मांग, बोले- दुर्गा पूजा में मांसाहार पर रोक नहीं