Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

लोहारू पुलिस का दो गांवों में सर्च ऑपरेशन:नशा तस्करों की तलाश, संदिग्ध घरों की तलाशी ली, ग्रामीणों को किया जागरुक

INT News19 August 2026 at 03:33 pm

भिवानी जिले के लोहारू में पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ सर्च अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नशा करने वालों, नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करना था। इसका लक्ष्य क्षेत्र में नशे के बढ़ते प्रभाव पर अंकुश लगाना भी था। अभियान के तहत, पुलिस टीम ने ढिगावा मंडी और बडदु चैना गांव में कई संदिग्ध घरों और ठिकानों की गहन तलाशी ली। नशीले पदार्थों की सटीक पहचान के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। इस दौरान पुलिस बल के जवान भी मौजूद रहे और कई संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। नशे का कारोबा करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे: थाना प्रभारी थाना प्रभारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों और नशीले पदार्थों का कारोबार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। शर्मा ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने के साथ-साथ परिवार और समाज के लिए भी एक गंभीर समस्या बन रहा है, जिसके चलते पुलिस लगातार ऐसे अभियान चला रही है। पुलिस ने ग्रामीणों को किया जागरूक इस अभियान के दौरान, पुलिस टीम ने ढिगावा क्षेत्र के ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास नशे की बिक्री या सेवन करने वाले लोगों पर कड़ी नजर रखें। साथ ही, नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया गया। थाना प्रभारी ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशीले पदार्थ बेचता या उनका कारोबार करता दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस के साथ-साथ आमजन की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्ण है।