national
'मिशन निखारा': कर्नाटक की नौ एपीएमसी मंडियों में छापेमारी, तौल में गड़बड़ी पर 275 व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई
INT News16 November 2026 at 10:23 pm

बेंगलुरु, 16 नवंबर। कर्नाटक की नौ प्रमुख कृषि उपज मंडी समितियों (एपीएमसी) में खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले और विधिक माप विज्ञान विभाग ने सोमवार को एक साथ छापेमारी की। इस दौरान तौल में गड़बड़ी और तय मानकों के उल्लंघन के आरोप में 275 व्यापारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।