समाचार · पंजाब
जालंधर में 18-19 को कबड्डी कप:NRI के सहयोग से आयोजन, ओपन व 65 किलो वर्ग के मुकाबले, विजेताओं को लाखों का इनाम
जालंधर के नकोदर के महितपुर में 18 और 19 सितंबर को वार्षिक ऐतिहासिक पर्व और कबड्डी टूर्नामेंट होगा। यह आयोजन गद्दी भाई संत सुधार, कमेटी सदस्यों, क्षेत्रवासियों और एनआरआई भाइयों के सहयोग से छिंज ग्राउंड में किया जा रहा है। भाई महेश चंद्र जी ने बताया कि 18 सितंबर को 65 किलो वर्ग के कबड्डी मैच होंगे। इसमें पहला इनाम 25,000 रुपये और दूसरा इनाम 20,000 रुपये रखा गया है। अगले दिन, 19 सितंबर को ओपन क्लबों के मुकाबले होंगे। इन मुकाबलों में कुल 16 क्लब हिस्सा लेंगे। ओपन वर्ग में विजेता टीम को 1,00,000 रुपये और उपविजेता टीम को 81,000 रुपये का इनाम मिलेगा। टूर्नामेंट में ओपन कबड्डी और 65 किलो वर्ग के बेस्ट रेडर और बेस्ट जाफी (कैचर) को मोटरसाइकिल से सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण यह सम्मान जगदीप सिंह जग्गा (कनाडा), अमरजीत सिंह समरा, स्व. मोहन सिंह समरा का परिवार, तरसेम (जर्मनी), मनी (जर्मनी), परमजीत पम्मा (जर्मनी), तीरथ समरा (इटली), जोरावर सिंह समरा (कनाडा) और हिम्मत सिंह समरा (कनाडा) की ओर से दिया जाएगा। इस पर्व में जिंदर समरा का विशेष सहयोग रहेगा। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण 'ढाया स्पोर्ट्स क्लब' करेगा, जबकि ट्रॉफियों की व्यवस्था 'अनेजा स्वीट शॉप' संभालेगी। बाउंसर, कमेंटेटर और रेफरी की जिम्मेदारी गुरदेव सिंह समरा और अमरजीत सिंह समैलपुर निभाएंगे। कमेटी सदस्यों ने ग्राउंड में टूर्नामेंट का पोस्टर जारी किया। उन्होंने संगत और खेल प्रेमियों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।