समाचार · मध्य प्रदेश
दमोह-जबलपुर मार्ग पर अनियंत्रित बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ी:चालक सुरक्षित, स्थानीय लोगों ने की मदद
दमोह-जबलपुर मार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। घटना मिशन स्कूल के सामने रात करीब 10 बजे हुई। हादसे में डिवाइडर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। घटना होते ही स्थानीय लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो क्रमांक (Mp 20 cb 4358) में सवार व्यक्ति किल्लाई नाके से कलेक्ट्रेट की ओर जा रहा था। पुलिस ने डिवाइडर से गाड़ी को नीचे उतरवाया बताया गया कि तेज बारिश के दौरान मिशन स्कूल के सामने पहुंचते ही बोलेरो बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर जा चढ़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कार की रफ्तार तेज होने की बात कही है। चालक ने घटना के संबंध में या अपनी यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने डिवाइडर से गाड़ी को नीचे उतरवाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि चालक से प्रारंभिक जानकारी लेने के बाद उसे वाहन सहित जाने दिया गया। घटना की सूचना यातायात पुलिस को भी दी गई है और मामले की जांच जारी है।