national
सुप्रीम कोर्ट ने देवघर चारा घोटाला मामले में लालू को मिली राहत बरकरार रखी, हाईकोर्ट से अपील पर फैसला करने को कहा
INT News14 July 2026 at 01:36 pm

नई दिल्ली/ रांची, 14 जुलाई। सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के देवघर कोषागार से अवैध निकासी से संबंधित मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से मिली राहत बरकरार रखी है। चारा घोटाले के इस मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए अंतिम फैसला आने तक सजा निलंबित रखी थी। सुप्रीमो कोर्ट ने झारखंड हाईकोर्ट को वह इस मामले में लालू प्रसाद यादव की लंबित आपराधिक अपील का निपटारा छह महीने के भीतर करने को कहा है।