Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

Ramayana: हनुमान बनते ही दारा सिंह से हुई Sunny Deol की तुलना, एक्टर बोले- उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता

INT News17 August 2026 at 12:51 pm

Ramayana: नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं सनी देओल हनुमान जी के रोल में नजर आएंगे. अब सनी देओल ने अपने इस किरदार और दारा सिंह से इसकी तुलना को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ कहा कि दारा सिंह को हनुमान के रूप में कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. साथ ही उन्होंने फिल्म के विजुअल्स और डायरेक्टर नितेश तिवारी की भी तारीफ की. आइए जानते हैं सनी ने क्या-क्या कहा.

Ramayana: सनी ने की फिल्म के VFX की तारीफ

सनी देओल ने शुभांकर मिश्रा के साथ बातचीत में ‘रामायण’ को लेकर अपनी बात रखी. उनसे पूछा गया कि क्या यह फिल्म भारतीय सिनेमा को बदल देगी. इस पर सनी ने कहा कि वह किसी फिल्म के बारे में पहले से भविष्यवाणी करने वालों में से नहीं हैं. उन्होंने अभी फिल्म का पूरा कट नहीं देखा है, लेकिन ट्रेलर देखा है और फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स उन्हें काफी शानदार लगे.

सनी ने कहा कि नितेश तिवारी बहुत अच्छे और टैलेंटेड डायरेक्टर हैं. उन्हें उम्मीद है कि फिल्म की कहानी को ज्यादा से ज्यादा सरल तरीके से दर्शकों के सामने रखा जाएगा. उनके मुताबिक, फिल्म में अच्छे एक्टर्स हैं और क्रिएटिव तौर पर टीम के पास काफी कुछ अच्छा करने के लिए मौजूद है.

Ramayana: ‘दारा सिंह को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता’

जब सनी से पूछा गया कि दारा सिंह के बाद हनुमान का किरदार निभाने को लेकर उन्हें कैसा लग रहा है, तो उन्होंने कहा कि दारा सिंह को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, “दारा जी इरिप्लेसेबल हैं हनुमान जी के रूप में.”

सनी ने यह भी कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह इस किरदार को किस मुकाम तक ले जा पाएंगे. उन्होंने माना कि दारा सिंह ने हनुमान के किरदार को जिस तरह लोगों के दिलों में बसाया है, वह अपनी जगह खास है.

Ramayana: दिवाली पर दिखेगी हनुमान की पहली झलक?

सनी देओल ने कहा कि फैंस को जल्द ही फिल्म की एक झलक देखने को मिल सकती है. उन्होंने कहा, “दिवाली आएगी, हमें झलक मिलेगी कि कल क्या होने वाला है.” यानी फैंस को दिवाली के आसपास फिल्म से जुड़ा कोई खास अपडेट या झलक मिलने की उम्मीद है.

खास बात यह है कि ‘रामायण’ के ट्रेलर में सनी देओल हनुमान के रूप में नजर नहीं आए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट में उनका रोल सीमित हो सकता है, जबकि दूसरे पार्ट में हनुमान के किरदार को ज्यादा जगह मिलने की उम्मीद है.

Ramayana: हनुमान बनने के लिए अभी लंबा सफर बाकी

जुलाई में ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी सनी देओल ने अपने किरदार को लेकर बात की थी. उन्होंने बताया था कि फिल्म में उन्होंने अभी बहुत कम काम किया है और उनके सामने अभी काफी लंबा सफर बाकी है.

सनी ने हनुमान जी का किरदार निभाने का मौका देने के लिए मेकर्स का शुक्रिया भी किया था. उन्होंने कहा था कि वह इस किरदार को सही तरीके से निभाने की पूरी कोशिश करेंगे. सनी के मुताबिक, हनुमान सिर्फ ताकत का नाम नहीं हैं. उनके किरदार में शक्ति के साथ विनम्रता, साहस के साथ मासूमियत और ताकत के साथ भक्ति भी है.

ये भी पढ़ें:  Ramayana: ‘मुझसे अच्छा कोई नहीं दिखा सकता…’, राम नहीं रावण क्यों बने Yash? बताई वजह