Tuesday, 7 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इंदौर के रिहायशी क्षेत्र में घुसा तेंदुआ:दौड़ते हुए बाइक सवार पर किया हमला, फाॅरेस्ट की टीम पहुंची

INT News7 July 2026 at 09:59 pm

इंदौर के कनाड़िया इलाके के बिचौली मर्दाना क्षेत्र में मंगलवार रात तेंदुए की मौजूदगी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया गया। पुलिस ने वन विभाग की टीम को भी सूचना दे दी है। कनाड़िया पुलिस के मुताबिक घटना रात करीब 8:30 बजे की है। बिचौली मर्दाना गांव में तेंदुए के मूवमेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने एक बाइक सवार पर हमला करने की कोशिश भी की। पुलिस के अनुसार, तेंदुआ गांव की ओर भागा है। इसे देखते हुए आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, वन विभाग की टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस की दो गाड़ी कर रही गश्त घटना की जानकारी के बाद कनाड़िया पुलिस की दो गाड़ी इलाके में गश्त कर रही है। लोगो को घर में रहने की सलाह दी जा रही है। बारिश के चलते खुड़ैल इलाके जंगल से तेंदुए के आने की बात की जा रही है। हालांकि, मौके पर वन विभाग के कुछ लोग भी पहुंचे हैं।