Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

राष्ट्रपति का देश के नाम संदेश: स्वतंत्रता दिवस से पहले कुछ देर में करेंगी संबोधित

INT News14 August 2026 at 06:53 pm

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 14 अगस्त 2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी. राष्ट्रपति का यह संबोधन शाम 7 बजे से प्रसारित किया जाएगा. इसे आकाशवाणी के पूरे राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर पहले हिंदी और फिर अंग्रेजी में सुना और देखा जा सकेगा.

हिंदी और अंग्रेजी प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर इसे अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा. वहीं, आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे राष्ट्रपति का संबोधन क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित करेगा.