Sunday, 16 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, लेकिन असर भारत पर पड़ा! WTC में अब क्या होगा टीम इंडिया का?

INT News16 August 2026 at 12:48 pm

WTC Points Table 2025-27: बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में बढ़त बना ली है. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने इतिहास भी रच दिया. उसने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसी की जमीन पर टेस्ट मैच में मात दी. इस जीत का असर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल पर भी देखने को मिला है.

PCT में बांग्लादेश को बड़ा फायदा

बांग्लादेश की रैंकिंग पॉइंट्स टेबल में नहीं बदली है. वह अब भी चौथे नंबर पर है, लेकिन उसकी पकड़ पहले से ज्यादा मजबूत हो गई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत के बाद बांग्लादेश का पॉइंट पर्सेन्टेज यानी PCT 58.33 से बढ़कर 66.67 हो गया है. टीम ने WTC 2025-27 में अब तक 5 टेस्ट खेले हैं.

इसे भी पढ़े- पहले 198 रन पर ऑल आउट हुआ ऑस्ट्रेलिया, फिर 284... आखिर कैसे बांग्लादेश ने जीत लिया डार्विन टेस्ट?

हार से ऑस्ट्रेलिया को नुकसान

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया को इस हार का बड़ा नुकसान हुआ है. टीम अभी भी WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है, लेकिन उसका पॉइंट पर्सेन्टेज 87.50 से गिरकर 77.77 हो गया है. ऑस्ट्रेलिया ने इस WTC चक्र में अब तक 9 टेस्ट खेले हैं.

टॉप-4 में जबरदस्त मुकाबला

ऑस्ट्रेलिया के ठीक पीछे साउथ अफ्रीका 75 पॉइंट पर्सेन्टेज के साथ दूसरे नंबर पर है. न्यूजीलैंड 6 टेस्ट खेलने के बाद 72.22 PCT के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं बांग्लादेश 66.67 PCT के साथ चौथे स्थान पर मौजूद है. यानी टॉप-4 में टीमों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है.

भारत के लिए श्रीलंका सीरीज अहम

WTC टेबल में भारत 48.15 पॉइंट पर्सेन्टेज के साथ पांचवें नंबर पर है. भारत ने अब तक 9 टेस्ट खेले हैं. श्रीलंका 41.67 पॉइंट पर्सेन्टेज के साथ छठे नंबर पर है. ऐसे में टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली 2 टेस्ट मैचों की सीरीज बेहद अहम है. भारत अगर सीरीज में क्लीन स्वीप करता है, तो WTC पॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति बेहतर हो सकती है.

इसे भी पढ़े- सिलेक्टर्स कुछ और चाहते थे, सैकिया ने कह दिया कुछ और... रोहित को लेकर BCCI में क्यों बढ़ी टेंशन?