national · पश्चिम बंगाल
टीएमसी में बड़ी बगावत, जनता के आक्रोश से विधायकों-सांसदों का क्षेत्र में जाना हुआ मुश्किल: संजय सरावगी
INT News14 July 2026 at 01:13 pm

पटना, 14 जुलाई। एनडीए के नेताओं ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पर हमला बोलते हुए दावा किया कि पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर असंतोष पैदा हो गया है और जनता भी अब उससे नाराज है।