Monday, 21 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · गुजरात

Video: बारिश के कारण राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर नहीं भर सका उड़ान, सड़क मार्ग से केवड़िया पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू

INT News21 September 2026 at 07:36 pm

गुजरात के वडोदरा में खराब मौसम और बारिश के कारण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर को टेक-ऑफ नहीं कराया जा सका. इसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से काफिले के साथ केवड़िया के लिए रवाना हुईं. राष्ट्रपति यहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगी.

केवड़िया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्रदान करेंगी. इसके अलावा वह गुजरात में कई अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी. बारिश और खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर के उड़ान नहीं भर पाने के बाद राष्ट्रपति का सड़क मार्ग से जाना कार्यक्रम में अहम बदलाव रहा.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी के 1980 वोटर लिस्ट मामले में नया मोड़, दिल्ली कोर्ट के फैसले के बाद 29 सितंबर को क्या होगा?