समाचार · मध्य प्रदेश
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स में 8 सदस्य मनोनीत:इनमें क्रेडाई अध्यक्ष, कारोबारी-उद्योपगति; एडवाइजर भी बनाए
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) में 8 नए सदस्य मनोनीत किए गए हैं। इनमें बिल्डरों की बड़ी संस्था क्रेडाई अध्यक्ष, कारोबारी और उद्योगपति भी शामिल हैं। वहीं, एडवाइजर भी बनाए गए हैं। अध्यक्ष गोविंद गोयल ने संस्था की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी, व्यापक बनाने, व्यापार-उद्योग जगत के अनुभवी एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों की सहभागिता किए जाने को लेकर संविधान के नियम 23 (2 व 4) के अंतर्गत विभिन्न सदस्यों एवं वरिष्ठ पदों पर मनोनयन एवं नियुक्तियां की है। प्रवक्ता अजय देवनानी एवं मंत्री संजीव जैन ने बताया, अध्यक्ष गोयल ने सहयोजित सदस्यों के नामों की घोषणा की। मनोनयन के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 8 प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सहयोजित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इनमें अरविंद गोयनका, जितेंद्र धाकड़, कन्हैयालाल इसरानी, मनोज सिंह ‘मीक’, प्रमोद जैन, संजीव गर्ग, वेंकटेश गोयल और विजय गौर शामिल हैं। मीक क्रेडाई के अध्यक्ष भी हैं। वहीं, धाकड़ भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इनकी नियुक्तियां भी की
इसके साथ ही चैंबर में वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यक्तित्वों को संगठन से जोड़ते हुए दीपक लालचंदानी जी को संरक्षक, विनोद जैन और केके बांगड़ को मुख्य सलाहकार बनाया है।