national · दिल्ली
तमिलनाडु के मुख्य सचिव डॉ. एम. साई कुमार के सेवा विस्तार को केंद्र की मंजूरी, छह महीने और रहेंगे पद पर
INT News15 July 2026 at 05:01 pm

नई दिल्ली, 15 जुलाई। केंद्र सरकार ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव डॉ. एम. साई कुमार (आईएएस, तमिलनाडु कैडर, 1990 बैच) के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के तहत कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया।