Friday, 27 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

काबड़ी रोड की कपूर वूलटैक्स फैक्टरी में भीषण आग:मशीनें और लाखों का कच्चा-पक्का माल जलकर राख

INT News27 November 2026 at 07:30 am

पानीपत के काबड़ी रोड स्थित कपूर वूलटैक्स प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार रात भीषण आग लग गई। रात करीब एक बजे फैक्टरी से आग की लपटें और धुआं उठता देख हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त दमकल गाड़ियां भी बुलानी पड़ीं। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह करीब चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। आग इतनी भयंकर थी कि फैक्टरी में रखी कई प्रकार की मशीनें, पॉलिस्टर, कच्चा और तैयार माल इसकी चपेट में आ गया। आग से फैक्टरी में भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सोनीपत से भी मंगवाई गाड़ी आग बुझाने के लिए दमकल विभाग को कई गाड़ियां लगानी पड़ीं। स्थिति को देखते हुए सोनीपत से एक और एनएफएल से भी एक दमकल गाड़ी मंगवाई गई। दमकलकर्मियों ने लगातार पानी की बौछार कर आग को फैलने से रोका और तड़के तक अभियान चलाकर उस पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों और फैक्टरी में हुए वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है। पाया काबू लीडिंग फायरमैन अमित गोस्वामी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में किसी को जानि हानि नहीं हुई। फिलहाल आग के कारणों का पता किया जा रहा है।