समाचार · छत्तीसगढ़
रायपुर के Apple Store से 173 iPhone चोरी:शटर मोड़कर दुकान में घुसे चोर, 1.89 करोड़ के गैजेट पार, DVR भी ले गए
छत्तीसगढ़ के रायपुर के मरीन ड्राइव के सामने स्थित iNext मोबाइल स्टोर में बड़ी चोरी हुई है। चोर दुकान का शटर बीच से मोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में 173 iPhone शामिल हैं। चोर स्मार्ट वॉच, हेडफोन और दुकान का DVR भी ले गए। दुकान संचालक ऋषभ डागा की शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने 1 नवंबर की रात FIR दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना तेलीबांधा थाना इलाके की है। देखिए तस्वीरें… सुबह मैनेजर ने फोन कर दी चोरी की सूचना FIR के मुताबिक, दुकान संचालक 31 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे स्टोर बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह 8:30 बजे मैनेजर स्वप्नशील सोनी ने फोन कर बताया कि दुकान का शटर बीच से मुड़ा हुआ है। बाहर से दोनों ताले लगे थे, लेकिन अंदर अलमारी और दराज खुले मिले। उनमें रखे मोबाइल गायब थे। सूचना मिलने पर संचालक दुकान पहुंचे। जांच में पता चला कि अज्ञात चोर रात में दुकान में घुसे और मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर ले गए। सबसे ज्यादा iPhone 17 के 132 फोन चोरी FIR में दर्ज सूची के मुताबिक, दुकान से कुल 173 iPhone चोरी हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा iPhone 17 के 132 नग शामिल हैं। चोरी हुए सामान की कुल कीमत 1,88,97,942 रुपए दर्ज की गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर के रिलायंस-स्टोर से 17 आईफोन चुराने का VIDEO: चोरी की स्कूटी से पहुंचा नकाबपोश, बांस के सहारे चढ़कर घुसा; हथौड़े से कांच तोड़ा राजधानी रायपुर के रिलायंस डिजिटल स्टोर से 17 आईफोन की चोरी हुई है। मास्क पहने एक चोर बांस के सहारे स्टोर की पहली मंजिल पर पहुंचा। हथौड़ी से कांच तोड़कर स्टोर के अंदर घुसा। ग्राउंड फ्लोर पर आईफोन चोरी कर झोले में भरकर ले गया। इसका CCTV भी सामने आया है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…