Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मोगा में बाइक सवार को ट्राले ने कुचला:सड़क पर मुड़ते समय मारी टक्कर, मौके पर ही मौत, हादसे का सीसीटीवी वायरल

INT News20 September 2026 at 01:50 pm

कस्बे में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार बाघापुराना स्थित गिल ढाबे की ओर से कस्बे की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह जी.टी. रोड पर चढ़ने लगा, तभी बाघापुराना की तरफ से आ रहे एक बेहद तेज रफ्तार घोड़ा-ट्राला ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के साथ-साथ हादसे के कारणों और अन्य कानूनी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।