समाचार · हरियाणा
हरियाणा भाजयुमो की नई टीम घोषित:आदित्य धनखड़ और राहुल मुंढाल बनाए उपाध्यक्ष, केवल 4 महिलाओं को नई टीम में जगह
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) हरियाणा ने प्रदेश संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। नई प्रदेश टीम में 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 4 मंत्री सहित कुल 16 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। राहुल मुंढाल (भिवानी), आदित्य धनखड़ (झज्जर), हार्दिक कुमार दीवान (अम्बाला) और मनीष राघव (गुरुग्राम महानगर) को प्रदेश उपाध्यक्ष, मयंक निर्मल (गुरुग्राम) और करण गोयल (फरीदाबाद) को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। अमनदीप सैनी (सोनीपत), अनुज दमाड़ा (जींद), भारती धीमान (कुरुक्षेत्र) और कंचन डागर (फरीदाबाद महानगर) को प्रदेश मंत्री बनाया है। सुमित मेहता (सिरसा) को प्रदेश कोषाध्यक्ष, गौरव राठी (पंचकूला) को प्रदेश कार्यालय मंत्री, सम्यक जैन (पंचकूला) को प्रदेश मीडिया संयोजक, जसविंदर राणा (करनाल) को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक, नवीन यादव (गुरुग्राम महानगर) को प्रदेश नीति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण (पी.आर.टी.) संयोजक तथा मुकुल खदरी (यमुनानगर) को प्रदेश आई.टी. संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में 17 लोगों को जगह नूंह: केशव पंडित कुरुक्षेत्र: सरदार निर्वैर विर्क पानीपत: सुनील कपूर झज्जर: सुशांत धनखड़ हिसार: वीरेन धानक रोहतक: डॉ. अंकुश महेंद्रगढ़: मनजीत मंधाना दादरी: विकासदीप शर्मा गोहाना: सुश्री ध्रुविका सहरावत डबवाली: सरदार सर्वज्योत सिंह सरा हांसी: योगेश शर्मा फतेहाबाद: सुश्री नीलांशी शर्मा कैथल: तुषार ढांडा पलवल: संदीप गुर्जर गुरुग्राम महानगर: मनीष चौधरी फरीदाबाद महानगर: अभिषेक डागर गुरुग्राम: चेतन फलसवाल