समाचार · मध्य प्रदेश
कटनी के फार्म हाउस में अमरूद-चिया सीड की खेती:कलेक्टर-एसपी और सीईओ ने देखीं अमरूद, केला, गुलाब सहित कई फसलें
कटनी में शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा और जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने 15 एकड़ में बने किसान सुकीर्ति जैन के फार्म हाउस का निरीक्षण किया। कटनी-बिलहरी रोड पर मन्नी मोड़ के पास स्थित फार्म हाउस में अमरूद, केला, गुलाब, सहजन, आंवला, मूसली और चिया की खेती की जा रही है। वर्मी कंपोस्ट और सोलर प्लेट का इस्तेमाल फार्म हाउस में खेती के साथ वर्मी कंपोस्ट और सोलर प्लेट का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। अधिकारियों ने यहां अलग-अलग फसलों की खेती और कृषि प्रबंधन के तरीकों की जानकारी ली। अलग-अलग फसलों से खेती में विविधता निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने फसल उत्पादन और आधुनिक तकनीकों के बारे में जानकारी ली। फार्म हाउस में अलग-अलग फसलों के जरिए कम जगह में बेहतर उत्पादन लेने के तरीकों को भी देखा गया। कलेक्टर बोले- दूसरे किसानों को मिल सकती है सीख कलेक्टर आशीष तिवारी ने कहा कि खेती में आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक तरीकों का इस्तेमाल किसानों को पारंपरिक खेती से आगे बढ़ने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग दूसरे किसानों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं।