Friday, 23 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रतिया में अवैध हथियारों का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार:पुलिस को देख भागने की कोशिश; कोर्ट में पेश कर भेजा जेल

INT News23 October 2026 at 01:48 pm

फतेहाबाद के रतिया में पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई के मुख्य आरोपी सुरेंद्र सिंह उर्फ कालू उर्फ डोडा को गिरफ्तार किया है। रामनगर कॉलोनी निवासी आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को भूना रोड पर मुंशीवाली नहर पुल के पास गश्त के दौरान सुखविंद्र सिंह उर्फ पंकज को पकड़ा गया था। तलाशी में उसके पास से 315 बोर की अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला था। मामले में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने हथियार सप्लाई करने के आरोप में मुख्य सप्लायर को भी गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है। पुलिस को देख भागने की कोशिश पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर 2026 को भूना रोड पर गश्त के दौरान मुंशीवाली नहर पुल के पास सुखविंद्र सिंह उर्फ पंकज निवासी वार्ड नंबर 14, रामनगर कॉलोनी, रतिया को पकड़ा गया था। वह पुलिस को देखकर भागने लगा था। तलाशी में सुखविंद्र की जेब से 315 बोर की अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस मिला। रतिया शहर थाने में 24.09.2026 को आर्म्स एक्ट के तहत केस नंबर 202 दर्ज हुआ था। आगे की जांच में पुलिस ने मुख्य सप्लायर सुरेंद्र सिंह उर्फ कालू उर्फ डोडा को भी पकड़ा। मामले की जांच जारी है।