Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

महेंद्र गोयनका मामले में आयकर टीम की कार्रवाई:कोतमा में भाई मनीष के कर्मचारियों से घंटों पूछताछ; दो वाहनों से पहुंची 8 सदस्यीय टीम

INT News19 August 2026 at 07:47 pm

धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार खनिज एवं इस्पात कारोबारी महेंद्र गोयनका से जुड़े कनेक्शन को लेकर आयकर विभाग की टीम ने बुधवार सुबह अनूपपुर जिले के कोतमा में बड़ी कार्रवाई की। टीम ने महेंद्र गोयनका के छोटे भाई मनीष गोयनका के घर व दुकानों में कार्यरत चार कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अपने साथ लिया। बीआरसी भवन में घंटों चली पूछताछ आयकर अधिकारियों ने चारों कर्मचारियों—रोहित सोनी (कोतमा), बृजेंद्र मिश्रा (पैरीचुआ), संगत पांव तथा कोमल पांव (गोहान्ड्रा)—को जनपद पंचायत कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन में रखकर घंटों पूछताछ की। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जा रही है। स्थानीय पुलिस के साथ दी दबिश जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 7 बजे आयकर विभाग की 8 सदस्यीय टीम दो वाहनों से कोतमा थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर टीम ने कोतमा, गोहान्ड्रा और पैरीचुआ में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कर्मचारियों को लिया। जांच जारी, परिजनों का जमावड़ा कार्रवाई के दौरान दिनभर पूछताछ का सामना कर रहे कर्मचारियों के परिजन जनपद कार्यालय परिसर के बाहर डटे रहे। हालांकि, आयकर विभाग के अधिकारियों ने अब तक जब्त संपत्तियों, दस्तावेजों या वित्तीय लेन-देन को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।