Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · छत्तीसगढ़

रायगढ़ में 17 सौ विद्यार्थियों ने लिया साइबर-सुरक्षा का संकल्प:सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन ठगी तक दी गई साइबर सुरक्षा की जानकारी, कहा- OTP किसी से साझा नहीं और अनजान लिंक पर क्लिक नहीं

INT News19 August 2026 at 07:44 pm

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में साइबर सुरक्षा के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिए साइबर जागृति अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश भर में यह अभियान 15 अगस्त से 2 अक्टूबर चलेगा। जहां इस अभियान के तहत 1700 छात्र-छात्राओं को साइबर अपराधो से बचाव को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साइबर जागृति अभियान के अंर्तगत DSP उन्नति ठाकुर व सुशांतो बनर्जी और पूंजीपथरा थाना प्रभारी रामकिंकर यादव ने ओपी जिंदल स्कूल में छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। वहीं थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा गर्ल्स कॉलेज, लॉ कॉलेज और शासकीय ग्रंथालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर ठगी के प्रति सतर्क किया गया। खरसिया पुलिस ने आत्मानंद स्कूल में बच्चों को साइबर अपराधों की जानकारी दी, जबकि थाना भूपदेवपुर प्रभारी रोशन कुमार कौशिक की टीम ने हायर सेकेंडरी स्कूल कोड़तराई व हायर सेकेंडरी स्कूल भूपदेवपुर में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। थाना साइबर व थाना चक्रधरनगर की संयुक्त टीम ने बोइरदादर स्थित सेंट टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं सेंट जेवियर इंग्लिश मीडियम स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इसी प्रकार थाना घरघोड़ा पुलिस द्वारा कन्या शाला घरघोड़ा व महिला थाना पुलिस द्वारा स्थानीय बच्चों के बीच साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस ने बताए साइबर सुरक्षा के जरूरी मंत्र

कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को समझाया गया कि OTP, PIN, CVV और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी भी व्यक्ति से साझा न करें। अंजान नंबर से आए वीडियो कॉल, लिंक, QR कोड व संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करें और बिना सत्यापन के किसी लिंक पर क्लिक न करें। सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने, निजी फोटो व व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें। तत्काल शिकायत करने की जानकारी दी

पुलिस ने यह भी बताया कि किसी भी ऑनलाइन ऑफर, नौकरी, इनाम, निवेश या लोन के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें। डिजिटल गिरफ्तारी, केवाईसी अपडेट, बिजली कनेक्शन कटने, बैंक खाता बंद होने या पुलिस अधिकारी बनकर डराने जैसी कॉल साइबर ठगी का हिस्सा हो सकती है। विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और प्रायवेसी सेटिंग का उपयोग करने व किसी भी साइबर घटना की स्थिति में तत्काल शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।