Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

इछावर में सरकारी कर्मचारियों पर हमला और लूट:डंडों और मुक्कों से कांस्टेबल को पीटा, पुलिस ने 3 आरोपियों को जेल भेजा

INT News19 August 2026 at 07:50 pm

इछावर थाना पुलिस ने बुधवार को सरकारी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों पर हमला करने के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें जिला जेल सीहोर भेज दिया गया। घटना 8 अगस्त की शाम की है। 15वीं बटालियन इंदौर के आरक्षक भागीरथ सिंह विश्वकर्मा, प्रिंस शाक्य और सउनि गोपीनाथ रावत ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मानसिंह कोरकू, जयकिशन उर्फ जैकी कोरकू और महेश कोरकू ने उन पर डंडों और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए वन रक्षक धर्मेंद्र जाटव और उनके साथियों से भी मारपीट की गई। आरोपियों ने एक मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर पहले से जब्त मोटरसाइकिल ले गए। उन्होंने शासकीय उड़नदस्ते के वाहन की चाबी भी ले ली। मामले में शिकायत के बाद इछावर थाने में केस दर्ज किया गया। 14 और 19 अगस्त को हुई गिरफ्तारी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मानसिंह कोरकू (45) को 14 अगस्त को गिरफ्तार किया था। उसे कोर्ट में पेश किया गया। फरार चल रहे जयकिशन कोरकू (32) और महेश सिंह (40) को 19 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई मोटरसाइकिल, सरकारी वाहन की चाबी और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए हैं। तीनों आरोपी जेल भेज दिए गए हैं। मामले की जांच जारी है।।