समाचार · झारखंड
JPSC और JSSC CGL परीक्षा की जांच का मामला SC में, छह लोगों ने दाखिल की हस्तक्षेप याचिका

रांची. झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की सीजीएल परीक्षाओं की CBI जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका के मामले में छह हस्तक्षेप याचिकाएं दाखिल की गयी हैं. याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत देने और मामले में पक्षकार बनाने सहित अन्य अनुरोध किये हैं.
हस्तक्षेप याचिकाएं दाखिल करने वालों में राजेश प्रसाद, सबिता कुमारी, अमित कुमार चंद्रवंशी, पीयूष कुमार सिंह और केएल प्रसाद के नाम शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि दिल्ली निवासी हरिशरण देवगम ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा और जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है. इस मामले की पूर्व में हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया था.